पंजाब के अमृतसर में 4 अज्ञात हथियार बंद लुटेरों ने कंपनी के कैशियर को लूट लिया। फाइनांस कंपनी का कैशियर इलाकों से कैश इकट्ठा कर वापस लौट रहा था। तभी चार अज्ञात हमलावरों ने उसे घेर लिया और दातर से घायल कर दिया। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद कंटोनमैंट थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। घटना गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU) के पास स्थित ओम प्रकाश अस्पताल की है। सुबह 9.30 बजे के करीब की है। कंपनी के मालिक दिलबाग सिंह ने बताया कि उनका लड़का शरणजीत सुबह कैश लेकर लौट रहा था। तभी इस घटना को अंजाम दिया गया। शरणजीत के अनुसार उसे चार युवकों ने घेरा था और उसकी बाजू पर दातर से वार किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच आस-पास के दुकानदारों के बयान दर्ज किए हैं।
बयानों के आधार पर कार्रवाई
थाना कंटेनमेंट की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय जांच अधिकारी ने बताया कि पहले छेहर्टा थाने की पुलिस पहुंची थी, लेकिन घटना स्थल उनके एरिया में ना होने के कारण उन्हें सूचित किया गया। जांच शुरू की गई है। बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
घायल अवस्था में शरणजीत सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया है। उस पर दातर के साथ वार कर घायल किया गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके।