कर्नाटक के मांड्या जिले के नागमंगला गांव में गणेश विसर्जन समारोह के दौरान एक कट्टरपंथी मुस्लिम भीड़ ने हिंदुओं पर हमला किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भगवान गणेश की एक मूर्ति की तस्वीर वायरल हो गई, जिसमें वह एक पुलिस वैन में बंद दिख रही थी। घटना के दौरान गणेश प्रतिमा पर पथराव भी हुआ, जिसने हिंदू समुदाय में आक्रोश फैलाया।
यह मामला तब और उग्र हो गया जब शुक्रवार को बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन के दौरान बेंगलुरु पुलिस ने भगवान गणेश की मूर्ति जब्त कर ली और उसे पुलिस वैन में कैद कर दिया। यह विरोध प्रदर्शन बेंगलुरु महानगर गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें मांड्या की घटना के खिलाफ हिंदू समुदाय ने आवाज उठाई और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। हालाँकि, प्रदर्शनकारियों की मांग पर जांच और कार्रवाई का आश्वासन देने की जगह पुलिस ने बिना अनुमति के प्रदर्शन करने के आरोप में 40 लोगों को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद मूर्ति को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
कर्नाटक से बड़ी खबर!
भगवान गणेश को कर्नाटक पुलिस ने किया गिरफ्तार!
भगवान गणेश के साथ-साथ कई हिन्दू कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार!
गणेश विसर्जन पर मुसलमानों के द्वारा की गई पत्थरबाजी का विरोध कर रहे थे हिन्दू कार्यकर्ता।
पत्थरबाजी की घटना का NIA जांच कराने की मांग… pic.twitter.com/qxjbtfOC8l
— Panchjanya (@epanchjanya) September 13, 2024