ढाई फुट का दूल्हा, साढ़े तीन फुट की दुल्हन, फेसबुक पर दोनों को हुआ प्यार.. जालंधर में की शादी

राष्ट्रीय

हरियाणा : कुरुक्षेत्र में ढाई फुट के जसमेर सिंह उर्फ पोला मलिक की जालंधर की रहने वाले 3 फुट की सुप्रीत कौर से शादी हुई है। सुप्रीत कौर कनाडा में रहती है। शादी के लिए वह अपने जालंधर में आई थी। दोनों ने गुरुद्वारा साहिबा में फेरे लिए। शादी के बाद कुरुक्षेत्र में दोनों की रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। डेढ़ साल डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। पोला मलिक कुरुक्षेत्र के उपमंडल पिहोवा के सारसा गांव का रहने वाला है। पोला के पास करीब 5 एकड़ जमीन है। पोला मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। डेढ़ साल पहले पोला मलिक की फेसबुक पर एक संस्था के पेज पर कनाडा में रहने वाली सुप्रीत कौर से मुलाकात हुई। सुप्रीत ने कनाडा की नागरिकता ले रखी है। वह भारत कभी-कभी आती है। दोनों की सोशल मीडिया पर बात होने लगी। दोस्ती के बाद दोनों के बीच प्यार हो गया। दोनों ने डेढ़ साल तक एक दूसरे को डेट किया।

शादी से पहले सुप्रीत पोला मलिक से मिलने के लिए उसके गांव में आई, ताकि वह उसके परिवार के बारे में जान सके। बाद में दोनों ने शादी का फैसला लिया। उन्होंने अपने माता-पिता से लव मैरिज की बात की। दोनों के घरवाले शादी के लिए राजी हो गए। 9 फरवरी को दोनों की जालंधर में शादी हुई।