आज से mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने कहा तुंरत डाउनलोड करें न्यू ऐप
अगर आपके फोन में अभी भी पुराना mAadhaar ऐप डाउनलोड है, तो उसे तुरंत अनइंस्टॉल कर दें. आज से यह ऐप बंद हो रहा है. भारत सरकार इसकी जगह नया Aadhaar ऐप लेकर आई है. पिछले महीने से लगातार ऐप में नोटिफिकेशन दिए जा रहे हैं कि ये अब बंद होने वाला है. ये ऐप पुराना हो चुका है और रिटायर हो रहा है. नए आधार ऐप को ऐपल यूजर्स ऐप स्टोर और एंड्रॉयड यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. ऐप डाउनलोड करते समय ध्यान रखें कि वो पब्लिशर और डेवेलपर के नाम की जगह UIDAI हो. मेक श्योर करें कि वो ऐप फर्जी ना हो. क्योंकि ऐप और प्ले स्टोर पर आधार नाम से कई फर्जी ऐप्स भी अवेलेबल हैं.इस नए ऐप में कई नए फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे पहले से ज्यादा एडवांस और सेफ बनाते हैं. UIDAI ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया X अकाउंट पर भी इस नए ऐप को डाउनलोड करने की जानकारी दी है.
UIDAI ने mAadhaar ऐप बंद करने का ऐलान किया था. इसे बंद करने की आखिरी तारीख 30 जून 2026 रखी गई थी. यानी आज से यह ऐप काम नहीं करेगा. इसकी जगह नया Aadhaar ऐप लाया गया है, जिसमें कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं.
इस ऐप में SIM बाइंडिंग और फेस रिकग्निशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे आपका आधार पहले से ज्यादा सेफ रहेगा. अगर आपका रजिस्टर्ड SIM फोन में नहीं होगा, तो ऐप अपने आप यूजर को लॉगआउट कर देगा.
प्राइवेसी बढ़ाने के लिए इसमें QR वेरिफिकेशन दिया गया है. इस फीचर के मदद से आपकी जानकारी जैसे आपका आधार नंबर, पता और दूसरी निजी जानकारी छिपी रहेगी.इसके अलावा इस ऐप में एड्रेस अपडेट, मोबाइल नंबर अपडेट और दूसरी कई आधार सेवाएं भी मिलेंगी.
किसी के साथ आधार की फिजिकल कॉपी शेयर करने की जरूरत नहीं होगी. इस ऐप के जरिए आप मास्कड आधार पर दे सकते हैं. मास्क्ड आधार का फायदा ये है कि इसे मिसयूज नहीं किया जा सकता है.
अगर आप भी अपनी प्राइवेसी बढ़ाना चाहते हैं और नए Aadhaar ऐप के फीचर्स इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो अपने फोन में Play Store या App Store खोलें. वहां Aadhaar सर्च करें और सबसे ऊपर दिखने वाले ऑफिशियल ऐप को इंस्टॉल कर लें.
ऐप इंस्टॉल करने के बाद लॉगिन करें और QR Code आधारित वेरिफिकेशन, बेहतर प्राइवेसी और दूसरे नए फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.
