मध्यप्रदेश : मोहना सरकार के मंत्रियों को मिलेगी नई गाड़ियां, जुलाई माह में किया जाएगा आवंटित

राष्ट्रीय

मध्यप्रदेश : मोहन सरकार के मंत्रियों को जल्द ही नई गाड़िया मिलने जा रही है। यह गाड़िया कुल 6 करोड़ रूपए में खरीदी गई है। जिसे जुलाई माह में आवंटित किया जायेगा। मोहन सरकार के मंत्रियों के पास 2022 और 2023 मॉडल की इनोवा गाड़ियां हैं। जिसपर अभी तक वो सफर करते थे। लेकिन अब वो नई इनोवा क्रिस्टा गाड़ियों में सफर करेंगे। उप मुख्यमंत्री और मंत्रियों के लिए 30 नई इनोवा क्रिस्टा गाड़ियां खरीद ली गई है। इन गाड़ियों को सीधे कंपनी से खरीदकर स्टेट गैरेज तक पहुंचा दिया गया है। अब इन गाड़ियों के साज-सज्जा पर करीब ढाई लाख रुपए हर गाड़ी पर खर्च किये जा रहे है। RTO से पंजीयन के बाद अगले माह यह गाड़िया मंत्रियों को सौप दी जाएगी। शासन के सूत्रों के अनुसार जेम पोर्टल के माध्यम से एक गाड़ी लगभग 20 लाख रुपये में खरीदी गई है। 30 गाड़िया खरीदने में कुल 6 करोड़ लगे है। तो वही मोहन सरकार के मंत्रियों की 2022 और 2023 मॉडल की इनोवा गाड़ियां अधिकारियों को दी जाएगी।