BIG NEWS : ईरान में 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके…

अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया है. ये भूकंप ईरान के गराश इलाके में आया है. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (⁠USGS) ने कहा है कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 थी. ⁠USGS ने कहा कि भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था. गराश ईरान के फार्स प्रांत में स्थित एक शहर है. यह Gerash County का मुख्यालय है और दक्षिणी ईरान में लारेस्तान क्षेत्र के हिस्से में आता है. ईरान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंपीय सक्रिय देशों में से एक है, क्योंकि यहां अरेबियन प्लेट और यूरेशियन की टक्कर से जाग्रोस फोल्ड थ्रस्ट बेल्ट बना हुआ है. गराश इसी बेल्ट का हिस्सा है.इस क्षेत्र में 4 से 5 मैग्निट्यूड के भूकंप काफी आम हैं. 3 मार्च 2026 को गराश में 4.3 मैग्निट्यूड का भूकंप आया है.

हालांकि युद्ध के बीच आए इस भूकंप को एक्सपर्ट शक की नजरों से देख रहे हैं. माना जाता है कि ईरान अपनी न्यूक्लियर ताकत का प्रदर्शन करने के लिए परमाणु परीक्षण कर सकता है. जंग की स्थिति इस भूकंप को और भी संदेहपूर्ण बना देती है. हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट में 4.5 रिक्टर स्केल से ऊपर की तीव्रता का भूकंप पैदा होता है. ईरान पहले ही खतरनाक रूप से न्यूक्लियर बम के फिनिश लाइन के बहुत करीब है. इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) की फरवरी 2026 की एक गोपनीय रिपोर्ट के अनुसार हाल के मिलिट्री टकराव से पहले ईरान के पास लगभग 440.9 किलोग्राम यूरेनियम था, जो 60% शुद्धता तक एनरिच्ड था.

एनरिचमेंट का यह लेवल हथियार-ग्रेड मटीरियल के लिए ज़रूरी 90% शुद्धता के करीब है. IAEA के पैमानों के अनुसार यह 440.9 kg का स्टॉक, अगर और एनरिच्ड किया जाए तो लगभग 10 न्यूक्लियर हथियार बनाने के लिए काफी है.

वर्तमान में क्षेत्र में US-इजरायल और ईरान के बीच तनाव/युद्ध की स्थिति है. इसलिए हर भूकंप या विस्फोट को न्यूक्लियर टेस्ट से जोड़ने की खबरें आती रही हैं. हालांकि वैज्ञानिक डाटा इसकी पुष्टि नहीं करते हैं.