महाकुंभ का आज 34वां दिन है। वीकेंड के चलते आज ज्यादा भीड़ उमड़ी है। शहर के रास्ते जाम हैं। दोपहर 12 बजे तक 73.75 लाख लोगों ने संगम स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक यानी 33 दिनों में 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। इतिहास में यह सबसे बड़ा आयोजन रिकॉर्ड किया गया। 45 दिन तक चलने वाले महाकुंभ के अभी 11 दिन और बचे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने संगम में डुबकी लगाई। इसके अलावा, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देव भी महाकुंभ आएंगे
#WATCH प्रयागराज: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने त्रिवेणी संगम पर पूजा की।#MahaKumbhMela2025 pic.twitter.com/HoVIWTcAFI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 15, 2025