महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने राज्य मंत्रिमंडल विस्तार पर सस्पेंस के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। महायुति गठबंधन के विभिन्न घटकों के लिए पदों की संख्या कितनी होगी, इस पर फैसला होना बाकी है। एनसीपी नेता ने कहा कि भाजपा को 20 पद मिलने की संभावना है, जबकि शिवसेना और एनसीपी को 10-10 पद मिलेंगे। इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने बीते दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उन्होंने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की। राष्ट्रपति मुर्मू से अपनी मुलाकात के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें महाराष्ट्र के देवता भगवान विट्ठल-रुक्मिणी की मूर्ति भेंट की। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को कहा कि देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 14 दिसंबर तक होने की संभावना है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। pic.twitter.com/jzPvNO5dmB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 12, 2024