महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण नदी और नाले उफान पर हैं। बाढ़ के चलते करीब 15 गांव पानी में डूब गए हैं। आवागमन में भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गढ़चिरौली में भारी बारिश की वजह से हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। बाढ़ का पानी कई गांवों के अंदर तक घुस गया है। इससे ग्रामीणों को खाने-पीने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, प्रशासन की ओर से बाढ़ से निपटने के लिए खास इंतजाम किए हैं। बाढ़ के हालातों के चलते एहतियात के तौर पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मार्गों को बंद कर दिया गया है। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। गुजरात के कच्छ में भी बाढ़ का कहर जारी है भारी बारिश के कारण अवड़ासा स्थित संघाना नदी में बाढ़ आ गई। इससे बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। बाढ़ की चपेट में आने से करीब 15 गायें नदी में बह गईं। गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश के कारण हालात बिगड़ गए हैं। सरकार ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रभावितों तक हर संभव मदद पहुंचाने का निर्देश दिया है। इस बारिश के कारण गढ़चिरौली में नदी, नाले और नालों में बाढ़ आ गई है. इस बाढ़ के कारण कई गांवों का संपर्क टूट गया है. हाईवे पर बाढ़ का पानी आने से 4 प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग गढ़चिरौली-चामोर्शी, गढ़चिरौली-नागपुर, आष्टी-अल्लापल्ली, अलापल्ली-भामरागढ़ बंद हो गए हैं. इन 4 हाईवे के साथ ही जिले की 12 सड़कें भी बंद हो गई हैं. बाढ़ की स्थिति के कारण जिले में तीन दिनों से सब्जी, दूध और ब्रेड जैसी आवश्यक वस्तुओं की कमी हो गयी है.
महाराष्ट्र: गढ़चिरौली जिले में लगातार बारिश के कारण नल नदी में बाढ़ आ गई है, जिससे 15 गांव जलमग्न हो गए हैं। सड़कें बह गई हैं और वाहनों का आवागमन रुक गया है। भारी जलभराव के कारण पुल ढह गए हैं। pic.twitter.com/epw4lQDzNy
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 24, 2024