महाराष्ट्र : चंद्रपुर में बप्पा की आरती में जुटे सभी धर्मों के लोग, एकता और भाईचारे का दिया संदेश
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के घुग्घूस शहर में गणेश उत्सव के दौरान एक “सर्वधर्मीय महाआरती” आयोजित की गई, जिसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और बौद्ध समाज के लोगों ने हिस्सा लेकर एकता और भाईचारे का संदेश दिया। जय श्रीराम गणेश मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए, जो कि एक अनूठा आयोजन था।
