मुंबई में रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक छह घंटों में करीब 300 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इस कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया। रेलवे ने बताया कि ट्रैक पर पानी भरने के कारण मुंबई डिवीजन की 5 ट्रेनें कैंसिल कर दी गईं। वहीं कुछ लोकल ट्रेनें भी कई घंटों की देरी से चल रही हैं। मुंबई में BMC ने सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेजों में आज के लिए छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं, महाराष्ट्र के रायगढ़ फोर्ट में सोमवार सुबह 3 बजे से तेज बारिश हो रही है। इस कारण फोर्ट की सीढ़ी पर तेज रफ्तार से पानी बह रहा है। कई पर्यटक फोर्ट में ऊपर ही फंसे हुए हैं। मौसम विभाग ने आज 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में पिछले 4 दिनों से जारी तेज बारिश के चलते केदारनाथ, बद्रीनाथ हाईवे समेत 115 से ज्यादा सड़कें बंद हो गईं। कई रास्ते लैंडस्लाइड की वजह से तो कुछ बह जाने के कारण बंद हो गए। इसके बाद चार धाम यात्रा रोक दी गई। इससे जगह-जगह 6 हजार श्रद्धालु फंसे हैं। गंगा, समेत 6 नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि मुंबई में आज भी तेज बारिश का अनुमान है। 7 जुलाई को सुबह 8 बजे से 8 जुलाई को सुबह 6 बजे के बीच 22 घंटों के दौरान मुंबई सेंट्रल शहर में 110 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है।
मुंबई में रविवार रात 1 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक भारी बारिश हुई, 6 घंटे में 300 mm बारिश हुई जिसके कारण कच्ची बस्ती और कई इलाको में जगह जगह पानी भर गया हैं, साथ ही स्कूल- कॉलेज में भी अवकाश किया गया हैं। पानी भरने के कारण मुंबई रेलवे की 5 ट्रेनें भी कैंसिल कर दी गई हैं। साथ ही… pic.twitter.com/w8W2cRbXGK
— Navtej TV (@NavtejTv) July 8, 2024