मलाइका अरोड़ा के पिता ने की खुदकुशी, बांद्रा स्थित बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से छलांग लगाई

मनोरंजन

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने आज बुधवार सुबह खुदकुशी कर ली। घटना सुबह 9 बजे की है। अनिल ने बांद्रा स्थित घर से कूदकर खुदकुशी की। कारणों का पता अभी नहीं चला है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मलाइका के एक्स हस्बैंड अरबाज खान परिवार के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
मलाइका को जब पिता के निधन की खबर मिली तब वो पुणे में थीं। जानकारी मिलते ही वो तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गईं। बीते साल अनिल अरोड़ा को हेल्थ इश्यू के चलते मुंबई के हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे। मलाइका को मां जॉइस के साथ हॉस्पिटल में स्पॉट किया गया था। हालांकि उनके ट्रीटमेंट की वजह सामने नहीं आ सकी थी।