बड़ी खबर : ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान
पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले की खबर सामने आई है. सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हेलमेट पहनाया और अपनी सुरक्षा घेरे में ले लिया. इस दौरान वहां मौजूद बीजेपी (BJP) कार्यकर्ताओं ने टीएमसी नेता को देखते ही ‘चोर-चोर’ के नारे लगाने शुरू कर दिए. इस घटना के बाद इलाके में भारी राजनीतिक तनाव पैदा हो गया है.
#WATCH | सोनारपुर, पश्चिम बंगाल: TMC MP अभिषेक बनर्जी ने कहा, “ये सब भाजपा द्वारा प्रायोजित है। आप देख सकते हैं कि मेरा क्या हाल किया गया है। ये इनका लोकतंत्र का नमूना है…आप देख सकते हैं कि कहीं पर पुलिस नहीं है…” https://t.co/iJQgz3wDtR pic.twitter.com/6xjiC2UkgL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 30, 2026
