ममता भवानीपुर स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे रहीं, कहा- किसी को EVM लूटने नहीं देंगे
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में TMC ने गुरुवार रात बिना सूचना दिए EVM स्ट्रॉन्ग रूम खोलने और संदिग्ध लोगों की मौजूदगी के आरोप लगाए। कई TMC नेता अपने समर्थकों के साथ खुदीराम अनुशीलन केंद्र के बाहर धरने पर बैठ गए। इस केंद्र के स्ट्रॉन्ग रूम में EVM रखी हैं। हंगामे के बीच CM ममता बनर्जी भी रात 8 बजे कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं। लगभग 4 घंटे अंदर रहीं। देर रात करीब 12:07 बजे बाहर निकलकर उन्होंने मीडिया से कहा, ‘अगर EVM लूटने और मतगणना में हेरफेर की कोशिश हुई तो हम जान की बाजी लगा देंगे।’
पूरा विवाद एक वीडियो के बाद शुरू हुआ था, जिसे TMC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है। TMC का दावा है कि वीडियो में चुनाव आयोग के अधिकारी भाजपा के लोगों के साथ बैलट बॉक्स खोलने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि पोस्टल बैलेट की छंटाई हो रही थी। सभी EVM सुरक्षित हैं।
❗️ALARMING❗️
This is the murder of democracy in broad daylight.
CCTV footage has exposed how @BJP4India, in active collusion with the @ECISVEEP, is opening ballot boxes without the presence of any relevant party stakeholders. This is gross electoral fraud being committed openly… pic.twitter.com/aSe36kGKPI
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) April 30, 2026
TMC ने X पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- यह दिन-दहाड़े लोकतंत्र की हत्या है। CCTV फुटेज से यह सामने आया है कि भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर बिना अधिकृत पार्टी प्रतिनिधियों की मौजूदगी के बैलेट बॉक्स खोल रही है। यह खुला चुनावी घोटाला है, जो चुनाव आयोग की जानकारी और संरक्षण में किया जा रहा है।
TMC ने यह फुटेज कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम के पास खुदीराम अनुशीलन केंद्र में बने EVM स्ट्रॉन्ग रूम का खहोने का दावा किया। पार्टी ने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए EVM से छेड़छाड़ की जा रही है। लेकिन यह बंगाल है। महाराष्ट्र, दिल्ली या बिहार नहीं है।
