ममता साहू बनीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ में निगम, आयोग और मंडल अध्यक्षों की लिस्ट जारी
छत्तीसगढ़ सरकार ने लंबे इंतजार के बाद राज्य में राजनैतिक नियुक्तियां की हैं। राज्य सरकार ने निगम, मंडल और आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की घोषणा की है। ममता साहू को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, रायपुर विकास प्रधिकरण का उपाध्यक्ष डॉ जेपी शर्मा को नियुक्त किया गया है। लंबे समय से भाजपा नेता इस लिस्ट का इंतजार कर रहे थे। अब उनके इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। सरकार ने निगम, मंडल और आयोगों में की गई नियुक्तियां की लिस्ट जारी कर दी है।
नियुक्तियों में प्रमुख रूप से
छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास्तव, सदस्य देवव्रत सेन
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ ममता साहू
छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान, उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे, सदस्य सुरेश सिंह जागृत, दुर्गी महेश्वर और दयावंत धर बांधे
छत्तीसगढ़ मधुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष आनंद निषाद, सदस्य नेतराम निषाद
छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल, रायपुर के अध्यक्ष राजेश कुमार राजपूत, सदस्य सुमन मुधा
शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र नायक, सदस्य बसंत पटेल, प्रेमलाल पटेल, संतोष पटेल और प्रेम पटेल
छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग के अध्यक्ष सुधीर वोहरे
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य मनमथ नाथ शर्मा
छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की सदस्य प्रसन्ना अवस्थी
रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ जेपी शर्मा
छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष किशोर महानंद को बनाया गया है
गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष आनंद कुमार तिवारी (राजीव लोचन दास महाराज) बने है
छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मंगल दास ठाकुर
23 लोगों को मिली जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ सरकार ने लंबे इंतजार के बाद निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। जारी सूची के अनुसार 13 निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों सहित कुल 25 लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा- प्रदेश के विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड, समिति एवं अन्य संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। सभी नव-नियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
