फ्लैट में रह रहे शख्स ने पाल रखे थे 300 से ज्यादा अजगर, भारी-भरकम बिजली बिल ने खोली पोल

चीन में एक बैचलर के फ्लैट में 300 ज्यादा अजगर मिले हैं, जो वहां रह रहे शख्स ने पाल रखे थे. होश उड़ा देने वाले इस मामले की पोल फ्लैट के भारी-भरकम बिजली के बिल से खुली. शख्स के फ्लैट के बिजली का बिल इतना था कि पुलिस छानबीन के फ्लैट पर पहुंच गई और फ्लैट में मिले अजगरों को बरामद किया और दुर्लभ जीवों की अवैध ब्रीडिंग के आरोप में फ्लैट में रह रहे शख्स को अब जेल भेज दिया गया है. दुर्लभ जीवों की अवैध ब्रीडिंग के आरोप में जेल भेजा गया शख्स पुलिस की पकड़ में भी नहीं आता, लेकिन फ्लैट के लगातार आ रहे भारी-भरकम बिजली के बिल ने उसकी पोल खोलकर रख दी. आरोपी सांपों को जिंदा और आरामदायक माहौल देने के लिए दिन-रात हाई-पावर हीटर चला रहा था, जिससे उसके फ्लैट का बिजली का बिल आसमान छू रहा था.

मामला चीन के झेजियांग प्रांत के ताइझोऊ शहर का है, जहां शख्स ने रहने के लिए किराए पर एक फ्लैट लिया था. शख्स काफी दिनों से उस फ्लैट में रह रहा था और जल्द ही उसने फ्लैट को अजगरों की ब्रीडिंग केंद्र बना लिया. फ्लैट के भारी-भरकम बिजली के बिल की छानबीन करते हुए पुलिस जब उसके फ्लैट में पहुंची तो अंदर का नजारा उसके होश उड़ गए, क्योंकि फ्लैट में 300 से ज्यादा खतरनाक अजगर मौजूद थे.

मामले का खुलासा एक बुजुर्ग ने किया, जिसे एक पहाड़ के नीचे बहुत बड़ा सांप दिखाई दिया था. किसी वयस्क इंसान के हाथ जितने मोटे सांप का रंग इलाके में पाए जाने वाले आम सांपों से बिल्कुल अलग था. बुजुर्ग को शंका हुई और उसने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. पुलिस की जांच में स्पष्ट हो गया कि पहाड़ के नीचे मिला भारी-भरकम सांप स्थानीय नहीं है. पुलिस का शक था कि सांप कहीं से भागकर वहां पहुंचा है.

विशेषज्ञों के मुताबिक अजगरों को जिंदा रहने और ब्रीडिंग करने के लिए बहुत ज्यादा गर्मी और नमी की जरूरत होती है और बंद फ्लैट में ऐसा माहौल बनाने के लिए बड़े-बड़े हीटर्स को 24 घंटे चलाने पड़ते हैं, जिससे बिजली की खपत बहुत ज्यादा बढ़ जाती है. आरोपी फ्लैट में बाकायदा अजगरों की ब्रीडिंग कर रहा था, जिसके लिए लंबा बिल भी चुका रहा था.

वन्यजीव विशेषज्ञों से सलाह लेकर जांच में जुटी पुलिस के हाथ जल्द आरोपी के गिरेहबां तक जा पहुंचे. पुलिस को अंदेशा था कि कहीं किसी घर में सांपों की ब्रीडिंग हो रही है, जिसके लिए 24 घंटे हीटर चलाए जाने से बिजली की खपत ज्यादा होती होगी. पुलिस अब ऐसे फ्लैट की तलाश में जुट गई, पुलिस ने ऐसे फ्लैट खंगालने शुरू किए और जल्द ही उसे वह फ्लैट मिल गया, जहां का सांप पाले जा रहे थे और जिसका बिजली का बिल कई गुना ज्यादा था.

छापेमारी के दौरान फ्लैट में आरोपी शख्स अकेला मिला, लेकिन फ्लैट के अलग-अलग कोनों से 300 से ज्यादा अजगर बरामद किए गए. चीन में ‘ग्रेड टू’ संरक्षित जीवों की कैटेगरी में शामिल अजगर की अवैध ब्रीडिंग को लेकर सख्त कानून है. चीनी कानून के मुताबिक, बिना सरकारी अनुमति के ऐसे संरक्षित जीवों को खरीदना, बेचना, पालना या दूसरी जगह ले जाना पूरी तरह गैरकानूनी है, जिसके आरोप में शख्स को जेल भेज दिया गया.