नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को राज्यसभा से पूरे मॉनसून सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। राज्सभा सभापति आज इसकी घोषणा की। जब सदन की कार्यवाही चल रही थी और सांसद सवाल पूछ रहे थे। इसी दौरान आप सांसद संजय सिंह चेयरमैन की कु्र्सी के सामने आकार जोर-जोर से कुछ बोल रहे थे। वो आसन की तरफ हाथ किए हुए थे।
सभापति लगातार संजय सिंह को अपनी जगह पर जाने के लिए कह रहे थे। जब संजय सिंह अपनी सीट पर नहीं गए तो सभापति ने कहा कि आई टेक द नेम ऑफ संजय सिंह.. उन्होंने कहा कि संजय सिंह का मैं नाम लेता हूं। इस दौरान सभापति सदन में नेता पीयूष गोयल की तरफ देखने लगे।
पीयूष गोयल ने लाया प्रस्ताव
गोयल ने कहा कि संजय सिंह की इस तरह की हरकत सही नहीं है। ये सदन के नियमों के खिलाफ है। गोयल ने कहा कि मैं सभापति से आग्रह करता हूं वो संजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई करें। सरकार संजय सिंह के सस्पेंशन के लिए प्रस्ताव लाती है कि उन्हें पूरे मॉनसून सत्र के लिए सस्पेंड किया जाए। इसपर सभापति ने कहा कि आप प्रस्ताव लाएं। इसपर गोयल ने कहा कि वह प्रस्ताव ला रहे हैं, कि संजय सिंह को पूरे मॉनसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया जाए।