फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का निधन, अंतिम संस्कार में करण जौहर और विजय वर्मा समेत कई सेलेब्स पहुंचे

फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां गरिमा मल्होत्रा का गुरुवार को निधन हो गया। वह 94 साल की थीं। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट स्थित श्मशान घाट में हुआ। मनीष की मां को अंतिम विदाई देने के लिए करण जौहर, विजय वर्मा, रोनित राय समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे। इससे पहले मनीष मल्होत्रा की मां के निधन की खबर सामने आने के बाद गुरुवार को करण जौहर, करिश्मा कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, रवीना टंडन, वरुण धवन और कियारा आडवाणी समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स संवेदना व्यक्त करने मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे थे।