पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। अंतिम संस्कार से पहले मनमोहन के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस मुख्यालय लाया गया। यहां मनमोहन की पत्नी गुरशरण कौर और बेटी दमन सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
अलविदा डॉ. साहब
पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह #ManmohanSingh pic.twitter.com/sbdtsZhZnS
— Satyendra Sharma (@Satyendrashrmaa) December 28, 2024