मन्नारा चोपड़ा ने मनाया 33वां जन्मदिन, बहन प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ नजर आईं

मनोरंजन

बीती रात बिग बॉस 17 फेम मन्नारा चोपड़ा ने अपना 33वां जन्मदिन मनाया। मन्नारा के बर्थडे पर फैमिली मेम्बर्स और करीबी दोस्त ही नजर आए। प्रियंका चोपड़ा परिवार के साथ इन दिनों भारत आई हुई हैं। ऐसे में कजिन बहन मन्नारा के जन्मदिन के मौके पर प्रियंका चोपड़ा अपनी मां और पति निक जोनस के साथ सेलिब्रेशन के लिए पहुंचीं। प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट को-ऑर्ड सेट पहना था, जिसमें वे बेहद ग्लैमरस नजर आ रही थीं। प्रियंका चोपड़ा ने मन्नारा को बर्थडे केक खिलाया। सेलिब्रेशन के इस माहौल में पूरा परिवार खुश दिखा।