कुवैत में शादी, भारत लौटकर पति ने छोड़ा, आंध्र प्रदेश से मुजफ्फरनगर पहुंची पत्नी, दूसरी शादी का आरोप
मुजफ्फरनगर में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां कुवैत में शादी करने के बाद एक पति ने भारत लौटकर अपनी पत्नी को छोड़ दिया। आंध्र प्रदेश की रहने वाली पत्नी ने अब मुजफ्फरनगर पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। आंध्र प्रदेश के चित्तूर की निवासी शेख सैयदानी की मुलाकात मुजफ्फरनगर के मोहल्ला लद्धावाला निवासी मोहम्मद आरजू से कुवैत में हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हुए और उन्होंने वहीं शादी कर ली। शादी के बाद दोनों भारत लौट आए। मोहम्मद आरजू अपनी पत्नी शेख सैयदानी को आंध्र प्रदेश में छोड़कर मुजफ्फरनगर आ गया। उसने जल्द ही पत्नी को वापस मुजफ्फरनगर लाने का आश्वासन दिया, लेकिन वह नहीं लौटा।
शेख सैयदानी ने बाद में अपने पति आरजू के मोबाइल पर उसकी दूसरी शादी का स्टेटस देखा। लंबे इंतजार के बाद, शेख सैयदानी मुजफ्फरनगर पहुंची और नगर कोतवाली पुलिस से अपने पति द्वारा दिए गए धोखे की शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की आपबीती सुनी और उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शेख सैयदानी के साथ उसकी एक साल की बच्ची भी है।
शेख सैयदानी कहती है हमारी मुलाकात कुवैत में हुई थी दोनो ने वही लव मेर्रिज की है उसके बाद आरजू प्रेग्नेसी के बाद हमको भारत ले आया हमारे साथ आंध्रप्रदेश में हमारे यहां कुछ दिन रहा और बोला मैं मुज़फ्फरनगर जा कर घर वालो से बात कर तुमको लेने आता हूं लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी वो नही आया उसके मोबाइल स्टेटस से हमको उसकी दूसरी शादी होने का पता चला तो हम आंध्रप्रदेश से मुज़फ्फरनगर आई है मेरी छोटी बच्ची है वहाँ के पुलिस में हमने कॉम्पलेण्ड किया तो वहां की पुलिस का फ़ोन नही उठाता है मोबाइल बन्द कर देता है वहा की पुलिस से कोई मदद नही मिली तो मैं मुज़फ्फरनगर आई हूं यहां पुलिस से बात हुई है। सब कुछ बताया है हमको इंसाफ चाइए पूरे मामले में को सीओ सिटी ने बताया कि नगर कोतवाली में महिला यह जो अपने आप को आंध्र प्रदेश की रहने वाली बता रही है उसका कहना है कि उसके पति आरजू से उसकी शादी कुवैत में हुई है जो मुजफ्फरनगर के लदावाला का रहने वाला है कुवैत से लौटने के बाद कुछ दिन उनके साथ आंध्र प्रदेश में रहा फिर इनको वहाँ छोड़कर वहाँ से आ गया आज यह महिला अपने पति की तलाश में मुजफ्फरनगर पहुंची हैं पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है
