सूरत में कपड़े के गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप, कोई हताहत नहीं

गुजरात के सूरत में कपड़े के गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।सत्यनारायण नगर में आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की ऊंची लपटों और काले धुएं से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही 11 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग की चपेट में आकर एक कार भी जलकर खाक हो गई। राहत की बात यह है कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है