माता वैष्णो देवी की यात्रा पर लगी रोक, श्रद्धालुओं को कटरा में रुकने को कहा गया

माता वैष्णो देवी की यात्रा पर बुधवार को अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी गई है. वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंड स्लाइड आने से वैष्णो देवी यात्रा को अस्थाई रूप से रोक दिया गया है. श्राइन बोर्ड ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम ठीक होने तक कटरा में ही इंतजार करें. इससे पहले, जुलाई में भी खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा को छह दिन तक बंद कर दिया गया था. श्री माता वैष्णो देवी मंदिर भारत के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं.