CG NEWS : भाजपा व कांग्रेस में महापौर चुनाव के लिए दावेदारों की दौड़ शुरू….

क्षेत्रीय

छत्तीसगढ़ : विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने टिकट वितरण का जो पैटर्न अपनाया था, ठीक उसी अंदाज में नगरीय निकायों के लिए अपनाई जा रही है। मेयर की टिकट के लिए तो इसी पैटर्न पर काम किया जा रहा है। टिकट से पहले सर्वे और इंटरनल रिपोर्ट। इन दो बातों और इन्हीं दो रिपोर्ट के आधार पर टिकटें फाइनल होंगी। मापदंड विनिंग केंडिडेंट ही है। इस मापदंड पर कौन कितना खरा उतर पाएंगे यह तो आने वाला समय बताएगा। इसी तरह की स्थिति कांग्रेस में भी नजर आ रही है। पूर्व मेयर से लेकर कांग्रेस सरकार के दौरान सत्ता के गलियारे में अहम भूमिका निभाने वाले चेहरे भी मेयर पद के लिए सामने आ रहे हैं। सत्ताधारी दल में टिकट वितरण में किसकी चलेगी, कौन किस पर भारी पड़ेंगे। शीर्ष नेतृत्व किस नेता की बातों पर भरोसा जताएगा। जैसे सवाल भी सत्ता के गलियारे में जोर-शोर से गूंज रहा है। दावेदार से लेकर शहरी नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों के बीच भी इस तरह की चर्चा तकरीबन रोज ही हो रही है।

मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले दो नाम में उनका नाम प्रमुखता के साथ लिया जा रहा है। सियासत के साथ ही ब्यूरोक्रेट्स के बीच अमर के नाम को लेकर गंभीर चर्चा है। ऐसे में उनका सियासी प्रभाव और शहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक होने के नाते निगम चुनाव में उनकी दखलंदाजी कहें या फिर भीतर प्रभाव, दोनों ही इफैक्ट से इंकार नहीं किया जा सकता। महापौर से लेकर पार्षदों की टिकट में उनकी हां और ना के खास सियासी मायने हैं।