छत्तीसगढ़ : रायपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे 1 लाख 53 हजार 290 वोटों से जीत गई हैं। उनको 3 लाख 15 हजार 835 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को 1 लाख 62 हजार 545 वोट मिले हैं। छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगमों में से 10 नगर निगमों पर चुनाव हुए थे, जिसमें सभी 10 नगर निगमों पर भाजपा ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है। इन चुनाव परिणामों के बाद यह साफ हो गया है कि प्रदेश की जनता ने भाजपा की नीतियों और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। रायपुर सहित पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता इस जीत का जश्न मना रहे हैं। मीनल चौबे की जीत को भाजपा की मजबूत रणनीति और संगठन की ताकत के रूप में देखा जा रहा है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा अब अगले चुनावों के लिए और मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।
रायपुर नगर निगम से महापौर बनने पर श्रीमती मीनल चौबे जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं #खिलगे_कमल_फूल pic.twitter.com/3p8hg1eC0c
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) February 15, 2025