छत्तीसगढ़ : अधिकतम तापमान में हो रही बढ़ोतरी से प्रदेश में अब गर्मी भी विकराल रूप लेते जा रही है। प्रदेश भर में गुरुवार को अधिकतम तापमान एआरजी डोंगरगढ़ का 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर में भी अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शनिवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा और बादल गरजने के साथ ही अंधड़ चलने की संभावना है। इसके चलते आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। रायपुर के साथ ही प्रदेश भर में गुरुवार को मौसम शुष्क रहा और अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा और जगदलपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा।