छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा, रायपुर में रात का तापमान 4.5°C ज्यादा

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल रहा है। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में ठंड का असर बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। वहीं, प्रदेश के बाकी हिस्सों में अगले पांच दिनों तक रात के तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

सोमवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। मंगलवार से अगले तीन दिनों तक भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई। पेंड्रा में मौसम साफ होने के बाद ठंड बढ़ गई और पूरे इलाके में घना कोहरा छाया रहा।

पेंड्रा में तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई। ऐसे में वाहन चालकों को फॉग लाइट जलाकर सफर करना पड़ा।उत्तरी छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर और बढ़ सकता है।

राजधानी रायपुर में रात का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री रहा। वहीं, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 6.3 डिग्री ज्यादा है।बिलासपुर में रात का पारा 20 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड हुआ। वहीं, अधिकतम तापमान भी जगदलपुर में 31.6 डिग्री रहा।
23 नवंबर को छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में न्यूनतम तापमान 16.6 से 20.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। गरियाबंद में सबसे अधिक 20.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।

प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा

गरियाबंद: 20.5°C

रायपुर: 20.4°C

बालोद और बलरामपुर: 20.1°C

बिलासपुर: 20.0°C

कोरबा: 19.8°C

राजनांदगांव और सूरजपुर: 19.5°C

कबीरधाम: 19.3°C

पेमेतरा: 19.0°C

मुंगेली: 18.6°C

दुर्ग: 18.2°C

सक्ती और सरगुजा: 18.0°C

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: 17.8°C

बस्तर: 16.6°C

उत्तरी छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। दूसरी ओर, प्रदेश के शेष हिस्सों में अगले पांच दिनों तक रात के तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है।