माइकल जॉर्डन के जूते हुए 6 करोड़ में नीलाम, अन्य दिग्गज खिलाडियों की वस्तुएं भी बिकीं

अपने प्रशंसकों द्वारा प्यार से ग्रेटेस्ट ऑफ आल टाइम्स (GOAT) बुलाए जाने वाले पूर्व अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जॉर्डन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनके खेल के दौरान पहने गए नाइकी के एयर जॉर्डन जूतों की बीते गुरुवार (11 दिसंबर) को नीलामी हुई। इस नीलामी में केवल जॉर्डन ही नहीं, बल्कि स्वर्गीय दिग्गज खिलाड़ी कोबे ब्रायंट की भी वस्तुएं नीलाम की गई हैं। नीलाम होने वाले नाइके एयर शिप्स जूते जॉर्डन के करियर के शुरूआती दिनों के हैं। उन्होंने इन्हें 2 दिसंबर, 1984 में पहना था, जब शिकागो बुल्स और लाकर्स का मुकाबला हुआ था। इन्हें सोथबी नामक नीलामीघर ने नीलाम करवाया है और यह 6 करोड़ से भी ज्यादा कीमत पर बिके हैं। इन जूतों को फोटो मैच करके इनकी प्रामाणिकता की जांच की गई है और इन पर जॉर्डन के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं।

कोबे के निधन के बाद भी वह लोगों के दिलों में जिंदा हैं। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उनकी जर्सी भी इस नीलामी का मुख्य आकर्षण रही। यह जर्सी उन्होंने 20 और 27 अप्रैल, 2010 को वेस्टर्न कॉन्फ्रेंस क्वार्टर फाइनल के खेलों के दौरान पहनी थी। पहले उन्होंने इसे दूसरे खेल के दौरान पहना था, फिर 5वें के दौरान कैरी किया था। यह 2.52 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर बेची गई है।

इस नीलामी के दौरान एक बास्केटबॉल भी बेची गई है, जिसे बेहद खास माना जाता है। साल 2000 में NBA फाइनल के छठे खेल के दौरान इसे इस्तेमाल किया गया था। इस पर लेकर्स टीम के कुल 12 खिलाड़ियों ने हस्ताक्षर किए थे, जिनमें कोबे भी शामिल थे। सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर आज भी सुरक्षित रूप से गेंद पर मौजूद हैं और फोटो मैच करके इसकी प्रमाणिकता भी जांची गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *