कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड का भव्य आयोजन जारी है। इस दौरान देश की सैन्य शक्ति और महिला शक्ति का प्रदर्शन किया जा रहा है। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इसके बाद 21 तोपों की सलामी दी गई। मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी कर्तव्य पथ पर पीएम मोदी के साथ परेड देख रहे हैं।
फ्रांस की सैन्य टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर किया मार्च
फ्रांस की सैन्य टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर किया मार्च। फ्रांस की टुकड़ी में म्यूजिक बैंड और मार्चिंग दस्ता शामिल है। यह दस्ता फ्रांस की सेना की सेकेंड इंफेंट्री रेजीमेंट का हिस्सा है।
कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति की हुंकार।#RepublicDayParade pic.twitter.com/hkCEPF3WBJ
— Sambit Patra (Modi Ka Parivar) (@sambitswaraj) January 26, 2024
फ्रांस के मार्चिंग दस्ते ने दी कर्तव्य पथ पर सलामी,
देखें आसमान में राफेल विमानों की गर्जना#RepublicDayParade2024 #RepublicDay2024 #गणतंत्रदिवस #26January2024 pic.twitter.com/QAZQr55BUg— AajTak (@aajtak) January 26, 2024