पंजाब के पटियाला में सेल्फी लेता नाबालिग बहा…

राष्ट्रीय

पंजाब में बाढ़ से होने वाला नुकसान लगातार जारी है। पटियाला में 13 साल का लड़का बड़ी नदी में बह गया। वह राजपुर रोड पर घोड़े वाला पुल पर सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया। वहीं मौसम विभाग ने जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला, मानसा और संगरूर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बारिश के साथ-साथ 30-40 कि.मी. की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

वहीं सुबह 5 बजे मानसा के अंतर्गत आते सरदूलगढ़ के चांदपुरा में 30 फीट घग्गर का किनारा टूट गया। जिस कारण आसपास के इलाकों में तेजी से पानी भर गया है। लेकिन यह हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

लोग खुद मिट्‌टी की बोरियां रख स्थिति को काबू करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब स्थिति काबू में नहीं आ रही। अब यह दरार 80 फीट तक पहुंच गई है। जिसके चलते मानसा व आसपास के इलाकों में शाम तक दिक्कतें बढ़ सकती हैं। लोगों को गांव खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए भी कह दिया गया है।