छत्तीसगढ़ की नाबालिग लड़की से एक युवक ने महाराष्ट्र के नागपुर में रेप की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद नाबालिग को नागपुर रेलवे स्टेशन में छोड़कर भाग गया। मामला उतई थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ नागपुर ले गया था। यहां आरोपी ने लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम देने के बाद उसे रेलवे स्टेशन में छोड़कर फरार हो गया था। पीड़ित लड़की को पुलिस ने नागपुर से बरामद कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
ये घटना दुर्ग जिला के उतई थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की उतई थाना क्षेत्र में रहने वाली है। 20 नवंबर को किशोरी घरवालों को बिना कुछ बताए लापता हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने उसकी आसपास के क्षेत्र में पतासाजी करने के साथ ही सहेली और पड़ोसियों के साथ ही रिश्तेदारों से पतासाजी की। काफी पूछताछ के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने 20 नवंबर को उतई थाने में नाबालिग लड़की की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। नाबालिग लड़की के लापता होने की शिकायत मिलते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। साइबर सेल की मदद से लगातार पतासाजी का प्रयास किया जा रहा था। इसी बीच पुलिस को 21 नवंबर को नागपुर जीआरपी से लड़की के बारे में जानकारी मिली। नागपुर जीआरपी ने बताया कि पीड़ित लड़की रेलवे स्टेशन में लावारिस हालत में मिली। पूछताछ में नाबालिग ने जीआरपी को अपनी आपबीती बताई। पीड़ित ने बताया कि उसका दुर्ग में रहने वाले निखिल कुर्रे से अफेयर था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे घर से भगाकर नागपुर ले आया था। यहां उसने रेप की घटना को अंजाम देने के बाद उसे छोड़कर फरार हो गया।
इस खुलासे के बाद नागपुर जीआरपी ने लड़की के परिजनों को मामले की जानकारी दी। उधर इस घटना के खुलासे के बाद दुर्ग पुलिस ने लड़की को नागुपर से लाकर उसके परिजनों कों सौंप दिया। वहीं रेप की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी निखिल कुर्रे के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि 24 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदिरा आवास वार्ड 19 डुमरडीह निवासी आरोपी निखिल कुर्रे को डुमरडीह के अपने घर में देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। आरोपी से पूछताछ में उसने बताया कि पहले झूठे प्यार में उसने लड़की को फंसाया। इसके बाद घरवालों के राजी नही होने की बात कहकर लड़की को अपने साथ भगा ले गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पहले वह लड़की को लेकर रायपुर पहुंचा। इसके बाद वहां से नागपुर ले गया। वहां किराए के मकान में रखा था। रेप के बाद लड़की को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।