गाजा पट्टी से आज इजरायल की तरफ दर्जनों रॉकेट दागे गए। इन हमलों में कई लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद इजरायल में चेतावनी वाले सायरन बजने लगे। वहां की सेना ने युद्ध की घोषणा कर दी है। कुछ इलाकों में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। सुबह करीब 06:30 बजे गाजा में कई स्थानों से रॉकेट दागे गए। हमास आतंकियों ने कई लोगों को बंधक बना लिया है।
विपक्षी नेता यायर लैपिड को प्रधानमंत्री के सैन्य सचिव एवी गिल से ताजा जानकारी मिली है। लैपिड के कार्यालय के एक बयान में कहा, “इजरायल आपातकाल में है।” विपक्षी नेता ने भी हमास के खिलाफ कठोर सैन्य कार्रवाई का समर्थन किया है।
इजरायली सेना ने एक घंटे से अधिक समय तक देश के दक्षिण और मध्य क्षेत्रों में सायरन बजाते हुए चेतावनी जारी की। जनता से बम आश्रयों के पास रहने का आग्रह किया। सेना ने अधिक जानकारी दिए बिना यह कहा, “गाजा पट्टी से कई आतंकवादियों ने इजरायली क्षेत्र में घुसपैठ की है।”
मध्य इजरायल में एक इमारत पर रॉकेट गिरने के बाद 70 वर्षीय एक महिला की हालत गंभीर हो चुकी है। एक अलग घटना में चिकित्सकों ने कहा कि एक 20 वर्षीय व्यक्ति छर्रे लगने से मामूली रूप से घायल हो गया। वहीं, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री जल्द ही हिंसा पर सुरक्षा प्रमुखों को बुलाएंगे। इन रॉकेट हमलों की फिलहाल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
हमास आतंकवादी समूह के सत्ता में आने के बाद 2007 से इजरायल ने गाजा पर गंभीर नाकाबंदी लगा दी है। फिलिस्तीनी उग्रवादियों और इजरायल ने तब से कई विनाशकारी युद्ध लड़े हैं। सिंतबर में फिर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। इजरायल ने दो सप्ताह के लिए गजान श्रमिकों के लिए सीमा बंद कर दी थी। इसके बाद काफी प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने इजरायली सैनिकों पर टायर जलाकर और पत्थर और पेट्रोल बम फेंका। सैनिकों ने आंसू गैस के गोले और गोलियों से जवाब दिया था।
28 सितंबर को उनके मार्ग को फिर से शुरू करने से 23 लाख लोगों को फिर से शांत होने की उम्मीद जगी थी। इसके बाद मई में इजरायली हवाई हमलों और गाजा रॉकेट हमले के परिणामस्वरूप 34 फिलिस्तीनियों और एक इजरायली की मौत हो गई।
इजरायली और फिलिस्तीनी अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष अब तक संघर्ष में कम से कम 247 फिलिस्तीनी, 32 इजरायली और दो विदेशी मारे गए हैं। अधिकांश मौतें वेस्ट बैंक में हुई हैं, जिस पर 1967 के अरब-इजरायल संघर्ष के बाद से इजरायल ने कब्जा कर लिया है।
#BreakingNow | 5 इजराइली सैनिक बंधक बनाए गए, हमास के आतंकियों ने सैनिकों को बनाया बंधक@iamdeepikayadav #Israel #Palestine #IsraelNews pic.twitter.com/k9UvR1hJlk
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) October 7, 2023