मिशनरी-सिस्टर्स गिरफ्तारी केस : संसद भवन में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रियंका बोलीं- राज्य सरकार को सिर्फ चुनाव प्रचार की चिंता

छत्तीसगढ़ : दुर्ग रेलवे स्टेशन से केरल की 2 मिशनरी सिस्टर्स की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस ने संसद भवन में प्रदर्शन किया। प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य कांग्रेस सांसद प्रदर्शन में शामिल है। कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत केरल के सांसदों ने भी प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने दुर्ग में गिरफ्तार हुई नन को रिहा करने की मांग की है। वहीं वाम नेता और पूर्व सांसद ब्रिंदा करात दुर्ग जेल पहुंची हैं। गिरफ्तार दोनों नन से मुलाक़ात कर रही है। दोनों नन धर्मान्तरण मामले मे दोनों जेल में बंद है मंगलवार को समय नहीं मिलने पर ब्रिंदा दोबारा जेल पहुंची हुई है। इस दौरान उन्होंने सरकार पर गलत कार्रवाई का आरोप लगाया है। वहीं कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। जिसमें उन्होंने घटना पर सदन में चर्चा की मांग की है। उन्होंने कहा- ननों के खिलाफ अवैध गिरफ्तारी कर उन पर मनगढ़ंत आरोप लगाया जा रहा है। यह भीड़ हिंसा का हिस्सा है जो धार्मिक स्वतंत्रता, धर्मनिरपेक्षता और कानून के शासन के मूलभूत सिद्धांतों पर हमला है।