लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव हुआ है। विक्रांत भूरिया द्वारा मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के पद से इस्तीफे की पेशकश किए जाने के बाद मितेंद्र सिंह को प्रदेश युवा कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। मितेंद्र सिंह ग्वालियर कांग्रेस के अध्यक्ष रहे दर्शन सिंह के बेटे हैं और वर्तमान में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव है। इससे पहले वे ग्वालियर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्होंने कानून और बिजनेस स्टडीज में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। साथ ही वे मॉडल और मोटिवेशनल स्पीकर भी रहे हैं।
मितेंद्र सिंह होंगे मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के नए अध्यक्ष
मितेन्द्र सिंह ग्वालियर से आते है । विक्रांत भूरिया की जगह अध्यक्ष बने हैं पिता कांतिलाल भूरिया के चुनाव व्यस्तता के कारण पद से इस्तीफा दिया है pic.twitter.com/RFz10TadNy— VIVEK TIWARI MP (@VK4INDIAN) April 9, 2024