दुर्ग में जमीन कारोबारियों पर लाठीचार्ज का विरोध, भूख हड़ताल पर बैठे विधायक देवेंद्र यादव
दुर्ग में जमीन गाइडलाइन दरों में वृद्धि के विरोध में पिछले दिनों दुर्ग के कारोबारी सड़कों पर उतरे थे। जिन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था और उन पर केस दर्ज किया गया था। इसके विरोध में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। बोले- यह भाजपा की तानाशाही मानसिकता को दिखाती है.
