MLC Election : यूपी-बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की 28 सीटों पर MLC चुनाव, वोटिंग जारी

उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में आज विधान परिषद की कुल 28 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। इनमें उत्तर प्रदेश की 11 सीटें, बिहार की 8 सीट, कर्नाटक की 4 सीट और महाराष्ट्र 5 सीटें हैं। यूपी-बिहार से कर्नाटक और महाराष्ट्र में MLC चुनावों के लिए मतदान आज शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गया है, जो कि शाम 4 बजे तक चलेगा।

बिहार MLC चुनाव में कुल 9,33 मतदाता केंद्रों पर 5,32,847 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 3,86,199 पुरुष, 1,46,611 महिलाएं तथा 37 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए आज वोटिंग शुरू हो गई है। इनमें पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं। चुनाव मैदान में कुल 152 प्रत्याशी हैं।