मोदी इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन पहुंचे, बोले- हमेशा शिव से जुड़ने का सौभाग्य मिला
पीएम मोदी बुधवार को इंडोनेशिया के योग्याकार्ता स्थित देश के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन पहुंचे। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी उनके साथ गए। दोनों ने मंदिर के संरक्षण-जीर्णोद्धार परियोजना का उद्घाटन किया। पीएम ने मंदिर परिसर में आरती की और पुजारियों से आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने मंदिर परिसर में अपने संबोधन में कहा- मुझे किसी न किसी रूप में हमेशा भगवान शिव से जुड़ने का मौका मिला है। सोमनाथ, काशी विश्वनाथ, केदारनाथ धाम और उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाद प्रम्बानन मंदिर के विकास का मौका मिलना मेरा सौभाग्य है।
प्रम्बानन एक हजार साल पुराना हिंदू मंदिर है। मंदिर परिसर में त्रिमूर्ति- भगवान शिव, विष्णु और ब्रह्मा के तीन मुख्य मंदिर हैं। इनमें 47 मीटर ऊंचा शिव मंदिर सबसे बड़ा है। मंदिर की दीवारों पर रामायण और अन्य हिंदू ग्रंथों की कहानियां उकेरी गई हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग्याकार्ता, इंडोनेशिया के विश्व प्रसिद्ध प्रम्बानन हिंदू मंदिर का दौरा किया और वहाँ पूजा अर्चना की ।
यह 9वीं शताब्दी का भव्य मंदिर भारत और इंडोनेशिया की साझा सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।
भारत की संस्कृति, सभ्यता और सनातन परंपरा का वैश्विक मंच… pic.twitter.com/w11eaxbBws
— ocean jain (@ocjain4) July 8, 2026
