मोहन भागवत बोले-भारत को सुपरपावर ही नहीं, विश्वगुरु भी बनना चाहिए…

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत आंध्र प्रदेश के तिरुपति दौरे पर हैं। भारतीय विज्ञान सम्मेलन (BVS) में उद्घाटन कार्यक्रम में शुक्रवार को भागवत ने कहा- भारत का आगे बढ़ना तय है। लेकिन हमें सिर्फ सुपरपावर ही नहीं, बल्कि विश्वगुरु भी बनना चाहिए। मोहन भागवत ने कहा कि धर्म और विज्ञान में कोई टकराव नहीं है। बस उनके रास्ते अलग हैं, मंजिल एक ही है। हमारे विकास की सोच का आधार धर्म है। धर्म सिर्फ मजहब नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और ब्रह्मांड के चलने का तरीका है। इससे पहले आरएसएस चीफ ने भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन किए। तिरुपति टाउनशिप के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पुजारियों ने उन्हें रेशमी कपड़े पहनाकर सम्मानित किया। मोहन भागवत ने कहा कि हमें लोगों को पुरानी और नई अंधविश्वासों से बाहर निकालने में मदद करनी चाहिए। प्राकृतिक आपदाओं के समय कई बार मंदिर अपनी मजबूत बनावट के कारण सुरक्षित रह जाते हैं।

उन्होंने बताया कि 10,000 साल तक पारंपरिक खेती से जमीन सुरक्षित रही, लेकिन ज्यादा रासायनिक खाद के इस्तेमाल से समस्याएं पैदा हुईं। हालात यह है कि पंजाब से जयपुर तक ‘कैंसर ट्रेन’ चल रही है। भारत का आगे बढ़ना तय है और उसे सिर्फ सुपरपावर ही नहीं, बल्कि विश्वगुरु भी बनना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *