हरियाणा के दक्षिण और दक्षिण पूर्व के जिलों में मानसून एक्टिव हो गया है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने ऐसी संभावनाओं को देखते हुए राज्य के 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही संभावना जताई है कि इन जिलों में 64.5 से 115.5 MM बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए लोगों को घरों में ही रहने की मौसम विभाग ने सलाह दी है।
महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद को मौसम विभाग ने अलर्ट मोड पर रखा है।
कल 14 जिलों में रहेगा अलर्ट
शनिवार को मौसम विभाग ने उत्तर, दक्षिण और दक्षिण पूर्व के 14 जिलों का अलर्ट मोड पर रखा है। इनमें उत्तर के जिले पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और दक्षिण, दक्षिण पूर्व के जिले रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक और सोनीपत शामिल हैं। हरियाणा में सुबह ही कुछ जिलों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है।
गुरुग्राम में हुई बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके साथ अंबाला और पंचकूला में भी बारिश शुरू हो गई है। प्रदेश में 3 दिन मानसून एक्टिव रहेगा।
9 जुलाई तक एक्टिव रहेगा मानसून
हरियाणा में शुक्रवार से रविवार तक 3 दिन मानसून एक्टिव रहेगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने 9 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में 9 जुलाई को मानसून दक्षिण पूर्व से उत्तरी हिस्से में प्रवेश करेगा, इस कारण से यहां के कुछ जिलों में मध्यम से लेकर भारी बारिश की वॉर्निंग मौसम विभाग ने जारी की गई है।