आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, तीजन बाई को श्रद्धांजलि के साथ होगी शुरुआत
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। पहले दिन पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई को श्रद्धांजलि दी जाएगी। प्रश्नकाल में सरकार से तीखे सवाल पूछे जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विभागों की रिपोर्ट पेश करेंगे, जबकि डिप्टी सीएम विजय शर्मा रोजगार योजना से जुड़ी जानकारी सदन में रखेंगे। मानवाधिकार आयोग और GST नेटवर्क की रिपोर्ट भी पेश होगी। पुरातात्विक लापरवाही और जांजगीर अस्पताल का मुद्दा सदन में गूंजने के आसार हैं।
