हंगामे के साथ हुई मॉनसून सत्र की शुरुआत, लोकसभा में जोरदार नारेबाजी, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
लोकसभा में विपक्ष के हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला ने हंगामा कर रहे सदस्यों से सदन की परंपरा का पालन करने की अपील की. स्पीकर ने कहा कि तख्तियां लहराना सदन की परंपरा नहीं है. उन्होंने प्रश्नकाल चलने देने की अपील करते हुए कहा कि कार्यवाही चलने दें. सभी सदस्यों को मौका दिया जाएगा. पर्याप्त मौका दिया जाएगा. हालांकि, स्पीकर की अपील का विपक्षी सदस्यों पर कोई असर नहीं हुआ और हंगामा जारी रहा.
लोकसभा में जोरदार हंगामे के बीच प्रश्नकाल नहीं चल सका. विपक्षी सदस्यों की जोरदार नारेबाजी और हंगामे के बीच स्पीकर ओम बिरला ने कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी. स्पीकर ने कहा कि आप सदन नहीं चलाना चाहते. आप चर्चा नहीं चाहते. सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित की जाती है.
