छिंदवाड़ा: शुक्रवार को आसमान में एक अद्भुत खगोलीय घटना देखने को मिली जिसमें चंद्रमा और शुक्र ग्रह एक साथ नजर आए। चंद्रमा के साथ शुक्र ग्रह अद्भुत नजारे को देखने के लिए जगह-जगह लोग अपने घर की छत पर खड़े होकर मोबाइल फोन में इस घटना को कैद करते दिखे। चैत्र नवरात्र पर्व पर हुई इस घटना में भक्ति का रंग भी घुल गया।
दरअसल, आज चैत्र नवरात्र के तीसरे दिवस पर मां चंद्रघंटा का दिन था ऐसे में आसमान में चंद्रमा के साथ शुक्र ग्रह की आभामंडल को देखकर हर कोई इसे मां चंद्रघंटा का चमत्कार मान रहा था। विभिन्न मंदिरों से शाम होते ही अलाउंस मेंट भी किया गया कि आसमान में मां चंद्रघंटा आसमान में चैत्र नवरात्र के पर्व पर भक्तों को दर्शन दे रही। शुक्रवार शाम 6:00 बजे से ही यह दिलकश नजारा आसमान में लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। शाम होने के बाद छिंदवाड़ा में लोग एकाएक इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए अपने घरों की छतों पर चढ़ गए और इस ऐतिहासिक खगोलीय घटना को अपने कैमरे में कैद करते नजर आए।
आसमान में एक साथ नजर आए चंद्रमा और शुक्र! दिलकश नजारा देख लोग बोले- मां चंद्रघंटा दे रहीं दर्शन।
आप सभी को बताते चलें आज नवरात्र के शुभ अवसर पर माँ दुर्गा के तीसरा स्वरूप माता चन्द्रघण्टा की उपासना दृश्य चन्द्रमा पर देखने को मिला।#जय माता दी 🙏🌺💐 pic.twitter.com/8jKb1rvUpM
— Prashant Shukla (Modi Ka Parivar) (@ishuklaprashant) March 24, 2023
लोग मान रहे मां चंद्रघंटा का चमत्कार
वैसे तो आसमान में घटित हुई ये घटना एक खगोलीय घटना थी, लेकिन चैत्र नवरात्र का पावन पर्व चल रहा है ऐसे में तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना होती है। मां चंद्रघंटा की आराधना के दिन आसमान में जैसे यह घटना घटित हुई सभी लोग इसे मां चंद्रघंटा का चमत्कार मानने लगे, तो कुछ लोग बकायदा माता रानी की पूजा अर्चना कर इस अद्भुत घटना को आस्था से जोड़ते हुए भक्ति रंग में रंगे हुए नजर आए। लोगों का कहना था कि साक्षात मां चंद्रघंटा अपने भक्तों को दर्शन दे रही है।
हर कोई निहारता रहा आसमान
चंद्रमा और शुक्र ग्रह आज एक चीज में नजर आए चंद्रमा से ठीक नीचे शुक्र ग्रह चमक रहा था जिससे दोनों ही काफी आकर्षक लग रहे थे। जैसे जैसे शाम ढलती गई वैसे वैसे यह नजारा दिलकश होता गया जो अपने आप में काफी अद्भुत था। आसमान की तरफ जैसे ही लोगों की नजर पड़ी, हर कोई आसमान की तरफ निहारता रहा।
तारामंडल भी पहुंचे लोग
खगोलीय घटना को देखने के लिए छिंदवाड़ा के तारामंडल में भी कुछ लोग पहुंचे थे, जिन्होंने टेलीस्कोप के माध्यम से चंद्रमा और शुक्र के अद्भुत नजारे को देखा और रोमांचित हो उठे। गौरतलब हो कि पिछले दिनों चंद्रमा शुक्र और गुरु तीन ग्रह भी एक चीज में आए थे उस समय भी लोगों ने तारामंडल का रुख किया था। आज भी इस दिलकश नजारे को देखने के लिए लोग तारामंडल पहुंचे जहां टेलीस्कोप के माध्यम से लोगों ने इस नजारे को देखा।