अप्रैल में 19 बार नक्षत्र बदलेंगे चंद्रमा, 7 राशियों को मिलेगा बेशुमार फायदा

वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को सबसे तेज असर दिखाने वाला ग्रह माना जाता है. यह मन, सोच और रोजमर्रा के फैसलों पर असर डालता है. चंद्रमा का नक्षत्र बदलना एक सामान्य खगोलीय घटना है, लेकिन इसका असर हर व्यक्ति के जीवन पर अलग-अलग तरीके से पड़ता है. यही कारण है कि चंद्र गोचर को दैनिक ज्योतिष में बेहद अहम माना जाता है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जब चंद्रमा शुभ नक्षत्र में होता है तो जीवन में सकारात्मक बदलाव, धन लाभ और नए अवसर मिलते हैं. वहीं, अशुभ स्थिति में मन बेचैन रह सकता है, खर्च बढ़ सकते हैं. अप्रैल 2026 में चंद्रमा कुल 19 बार नक्षत्र परिवर्तन करेगा. महीने की शुरुआत 1 अप्रैल को हस्त नक्षत्र से होगी, जबकि आखिरी गोचर 30 अप्रैल को चित्रा नक्षत्र में होगा. इतने ज्यादा नक्षत्र बदलाव के कारण यह महीना कई राशियों के लिए बदलाव लेकर आ सकता है.

राशियों पर चंद्र गोचर का असर
मेष राशि

यह महीना मेष राशि वालों के लिए अच्छा साबित हो सकता है. धन लाभ के योग बनेंगे और रुके हुए काम पूरे होंगे. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा. परिवार का माहौल भी खुशहाल रहेगा.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए अप्रैल आर्थिक रूप से मजबूत रहने वाला है. आय के नए रास्ते खुल सकते हैं. काम में सम्मान मिलेगा. परिवार का सहयोग मिलेगा. मानसिक शांति बनी रहेगी. यात्रा से भी लाभ हो सकता है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए किस्मत का साथ रहेगा. नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बनेंगे. धन आने के रास्ते बढ़ेंगे. नई योजनाएं सफल हो सकती हैं. रिश्तों में भी सुधार आएगा.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को इस महीने थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. खर्च बढ़ सकते हैं. काम में बाधाएं आ सकती हैं. मन अशांत रह सकता है, इसलिए सोच-समझकर फैसले लें. सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा.

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए यह समय सफलता लेकर आ सकता है. करियर में तरक्की होगी, धन लाभ के मौके मिलेंगे. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, नए अवसर सामने आएंगे.अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आगे बढ़ने का मौका मिलेगा.