अंतरिक्ष यानी स्पेस काफी गहरा है। यह अपने अंदर ढेर सारे रहस्यों को समेटे हुए है। अगर कोई यह दावा करता है कि वह स्पेस से पूरी तरह परिचित है तो यह गलत होगा। स्पेस के बारे में साइंटिस्ट लगातार रिसर्च कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्हें बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। उन्होंने 20 साल बाद तीन नए चांद की खोज की है।
इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन के माइनर प्लैनेट सेंटर ने घोषणा कि है उसने तीन नए चांद की खोज की है। इसमें दो नेपच्यून और एक यूरेनस का चांद है। यूरेनस के चांद की खोज 20 साल बाद हुई है। ये चांद अब तक खोज किए गए सभी चांद से कमजोर हैं। यूरेनस के कुल 28 चांद है। अभी खोजा गया चांद इसका सबसे छोटा चांद है। इसकी परिधि 8 किमी है। इसे यूरेनस का चक्कर लगाने में 680 दिन लगते हैं। चांद को S/2023 U1 नाम दिया गया है। यूरेनस के सभी बाहरी उपग्रहों की तरह इसका नाम भी शेक्सपियर के नाटक के एक पात्र पर रखा जाएगा। नए चांद को कार्नेगी साइंस के स्कॉट एस. शेपर्ड ने पिछले साल नवंबर में लास कैम्पानास ऑब्जरवेटरी में मैगलन दूरबीनों (Magellan telescopes) का इस्तेमाल कर देखा था। इसके बाद उन्होंने दिसंबर में इसका दोबारा ऑब्जर्वेशन किया।