कैलाश पर्वत का ऐसा रूप पहले नहीं देखा होगा! प्लेन से दिखा ‘शिव धाम’ का सबसे दुर्लभ नजारा
बादलों के सफेद ‘समंदर’ को चीरती हुई फ्लाइट और अचानक सामने उभर आया ‘तिलिस्मी’ कैलाश…क्या आपने कभी अपनी आंखों से रूह को सुकून देने वाला ऐसा रूहानी मंजर देखा है? क्या आपने कभी बादलों के पार उस दुनिया को देखा है जहां खामोशी भी बोलती है? सोशल मीडिया पर कैलाश पर्वत का एक ऐसा दुर्लभ वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. प्लेन की खिड़की से कैद इस एरियल व्यू को देखकर ऐसा लग रहा है, मानो साक्षात महादेव के दर्शन हो गए हों.
कहते हैं हिमालय की ऊंचाइयों में एक ऐसी ‘रूहानी’ ताकत है जो इंसान को खुद से मिला देती है, लेकिन जब नजरें दुनिया के सबसे रहस्यमयी पर्वत ‘कैलाश’ पर टिक जाएं, तो रोंगटे खड़े होना लाजमी है. इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसमें बादलों की सफेद चादर को चीरते हुए भगवान शिव का निवास स्थान यानी कैलाश पर्वत नजर आ रहा है. इस ‘तिलिस्मी’ मंजर को देखकर हर कोई बस ‘हर हर महादेव’ जप रहा है. कैलाश पर्वत को लेकर दुनिया भर में कई कहानियां मशहूर हैं. कहा जाता है कि आज तक कोई भी इसके शिखर पर नहीं पहुंच पाया. वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसा लग रहा है जैसे नंदी जी खुद अपने स्वामी के धाम की रखवाली कर रहे हैं.’ यह वीडियो इसलिए भी खास है क्योंकि कैलाश का इतना करीब से एरियल शॉट मिलना बहुत मुश्किल होता है. यह सिर्फ एक नजारा नहीं, बल्कि उन करोड़ों भक्तों के लिए एक अहसास है जो घर बैठे ‘भोलेनाथ’ की चौखट के दीदार कर रहे हैं.
