MP : कटनी में बीजेपी नेता की हत्या, एनकाउंटर के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश : कटनी के कैमोर में मंगलवार को दिनदहाड़े बैंक के सामने भाजपा नेता नीलेश रजक पर दो बाइक सवारों ने गोली चला दी। जिससे कैमोर बाजार में सनसनी फैल गई। गोली लगने के बाद नीलेश को विजयराघवगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो आरोपियों का एनकाउंटर किया है। बजरंग दल के पूर्व गौ सेवा प्रमुख और भाजपा नेता कैमोर निवासी नीलेश उर्फ नीलू रजकको सुबह 11 बजे के लगभग बैंक के सामने एक मोटर साइकिल से आये दो नकाबपोश में से एक नए नजदीक से गोली मार दी और भाग निकले। भाजपा नेता नीलेश रजक हत्याकांड के आरोपित एनकाउंटर में घायल हुए हैं। दोनो को जबलपुर इलाज के लिए भेजा गया है।

एसपी ने बताया कि हत्या के दोनों आरोपित कैमोर निवासी अकरम खान और प्रिंस जोसफ को कजरवारा से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपितों ने पुलिस पर फायर किया, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में 4 गोलियां चलीं और दोनों आरोपित घायल हो गए हैं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए जबलपुर रवाना किया गया है। मंगलवार की सुबह कैमोर निवासी भाजपा नेता नीलेश उर्फ नीलू रजक की दो युवकों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें आरोपित अकरम खान व प्रिंस जोसफ का नाम सामने आया था। घटना के बाद कैमोर और विजयराघवगढ़ में बवाल मच गया था। लोगों ने बाजार बंद कर चक्काजाम कर दिया था।

देर रात तक कई थानों के पुलिस बल सहित आइजी, डीआईजी और अन्य अधिकारी डेरा डाले रहे। पुलिस की टीमों को आरोपित दोनों युवकों की तलाश में लगाया गया था। जो पुलिस को कजरवारा के पास मिले और वही पुलिस से मुठभेड़ में दोनों घायल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *