MP NEWS : भोपाल के मानस भवन से CM मोहन यादव ने अयोध्या भेजे प्रसादी के 5 लाख लड्डू…..

राष्ट्रीय

मध्यप्रदेश : सीएम मोहन यादव ने श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति, उज्जैन द्वारा अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भेजे जा रहे 5 लाख लड्डुओं के प्रसाद रथों को भोपाल से रवाना किया। इससे पहले उन्होने मानस भवन में स्थित श्री सिद्ध रघुनाथ मंदिर में भगवान श्रीराम की पूजन-अर्चना कर प्रदेशवासियों के मंगल और कल्याण की कामना की।अयोध्या में प्रसाद के रूप में वितरित के लिए महाकाल मंदिर से पांच लाख लड्डू भेजे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में इन पांच रथों को अयोध्या के लिए रवाना किया गयी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज पूरा देश राममय हो रहा है। भगवान भोलेनाथ और भगवान विष्णु दोनों को स्मरण करो तो भगवान हमें मन से आशीर्वाद देते हैं। आज जब रामलला गर्भगृह में विराजमान हो रहे हैं तो इसकी सबसे अधिक प्रसन्नता महाकाल को होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आज हमारे सामने वर्तमान की अयोध्या नगरी का यह जो भौगोलिक स्वरूप है, उसे 2 हजार साल पहले सम्राट विक्रमादित्य के काल में जीर्णोद्धार कर नया रूप दिया गया था। भव्य मंदिर भी सम्राट विक्रमादित्य द्वारा बनाया बनवाया गया था।वह युग फिर वापस आ रहा है। भगवान श्रीराम पुन: गर्भ गृह में विराजमान हो रहे हैं। महर्षि वाल्मीकि और तुलसीदास जी द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन के विविध प्रसंगों को जन-जन तक पहुंचाने का अद्भुत कार्य हुआ है। 17 लाख साल बाद भी आज भी वह दृश्य ऐसे लगते हैं जैसे कल की ही बात हो। भगवान श्रीराम जी के जीवन के हर प्रसंग से हमें सीखने की शिक्षा मिलती है।’