MP : ड्यूटी से देर आई हेड कॉन्स्टेबल पत्नी.. शक करके पति ने की हत्या
मध्य प्रदेश : सीधी जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय पुलिस आवास में बड़ी घटना घटी है। बीती रात खाना बनाते वक्त एक पति ने पुलिस में पदस्थ महिला हेड कॉन्स्टेबल की हॉकी बेसबॉल से पीट कर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक सीधी जिले के कमर्जी थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल सविता साकेत का पति वीरेंद्र साकेत के साथ कहासुनी हो गई। इसी दौरान पति ने बेसबॉल के डंडे से पीटकर हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही घटना को लेकर जानकारी जुटा रहे हैं। घटना स्थल की वीडियोग्राफी करवाई जा रही है। मृतक महिला हेड कॉन्स्टेबल का मायका सीधी शहर के पनवार चौहन टोला में है, जबकि ससुराल चुरहट थाना के मवई गांव में है। दोनों के एक बेटा-बेटी हैं। बेटा इंदौर में पढ़ाई करता है जबकि बेटी आंचल साकेत अपनी ननिहाल में थी।
बेटी आंचल साकेत ने कहा कि मैं ननिहाल में थी। नहीं तो इस तरह की घटना नहीं होती। मां कभी कभार देर से ड्यूटी से लौटती थी तो पिता शक करते थे। साथ ही विवाद करते थे। घटना के बाद पिता बोलेरो लेकर फरार हो गया है। पिता खुद की बोलेरो शासकीय कार्यालय में चलाता है।
