महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश से बुरी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश के विदिशा के खेरखेड़ी गांव में 7 साल का लोकेश बोरवेल में गिर गया था। 24 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मासूम को बोरवेल से निकाला गया, लेकिन वो जिंदगी की जंग हार गया। लोकेश मंगलवार को खेलते-खेलते खुले हुए बोरवेल में गिर गया था। बोरवेल 60 फीट का था और लोकेश करीब 43 फीट पर फंसा था। लोकेश को बचाने के लिए NDRF और SDRF के साथ स्थानीय प्रशासन की टीम लगी हुई थी।
बोरवेल से बाहर निकालने के बाद लोकेश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां वो 24 घंटे बाद जिंदगी की जंग हार गया। डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। कलेक्टर ने लोकेश के मौत की पुष्टि की है। इस दुखद घटना को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजन के लिए 4 लाख मुआवजे का ऐलान किया है।