MP : सागर के ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, पायलट सुरक्षित
सागर जिले की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश होने की खबर सामने आ रही है ढाना हवाई पट्टी से घायल जवान को एयरलिफ्ट करने की तैयारी चल ही रही थी कि इसी दौरान चार्म्स एविएशन अकैडमी का एक ट्रेनी विमान अचानक क्रैश हो गया. इस हादसे में पायलट बाल-बाल बच गया और पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है. रनवे के पास विमान गिरते ही हवाई पट्टी पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि बड़ा नुकसान होने से टल गया. बताया जा रहा है कि इस हवाई पट्टी पर इससे पहले भी कई ऐसे हादसे हो चुके हैं.
8 दिसंबर 2025 को मध्यप्रदेश की सुकतारा हवाई पट्टी से करीब दो किलोमीटर दूर एक प्रशिक्षण विमान सोमवार शाम दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें पायलट और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए. यह घटना शाम करीब छह बजकर 25 मिनट पर हुई थी जब जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर सिवनी-नागपुर मार्ग पर सुकतारा हवाई पट्टी से करीब दो किलोमीटर दूर आमगांव के खेतों के पास ‘रेडवर्ड एविएशन कंपनी‘ का एक प्रशिक्षण विमान बिजली के तार से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
